Connect with us

उत्तराखंड में भीषण अग्निकांड, चार मंजिला इमारत में आग लगने से लाखों का नुकसान…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में भीषण अग्निकांड, चार मंजिला इमारत में आग लगने से लाखों का नुकसान…

उत्तराखंड के नैनीताल से बड़ी खबर आ रही है। यहां नैनीताल रोड पर एक चार मंजिला इमारत में आग लग गई। इमारत में निजी बैंक, शराब की दुकान और एक रेस्टोरेंट है। आग की लपटे दूर तक देखी गई। आग लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में दमकल की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर मालाग्राम पहुंचे सीएम धामी, पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सोमवार शाम नैनीताल रोड पर 31वीं वाहिनी पीएसी गेट के सामने चार मंजिला इमारत में लाग गई। बताया जा रहा है कि इस इमारत  के प्रथम तल में एक शराब की दुकान, इंडसइंड बैंक और दूसरे तल में मसाला टाउन रेस्टोरेंट है।  इमारत के बाहर पीवीसी फाइबर में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई और कुछ ही देर इमारत के बाहर की ओर आग की ऊंची-ऊंची लपटें निकलने लगीं।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून तैयारियों पर डीएम सख्त, जलभराव, गड्ढों और जर्जर भवनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

आग की लपटे देख अफरातरफरी के बीच इमारत में मौजूद सभी लोग बाहर की ओर भागे लेकिन तीन लोग फंस गए। इस दौरान इमारत के बाहर खड़ीं पांच बाइक-स्कूटी आग की चपेट में आ गई। भीषण आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को दो घंटे का समय लग गया। आग से करीब 50 लाख रुपये की हानि का दावा किया गया है। इसके अलावा सभी प्रतिष्ठान स्वामियों को भी नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में जनता दरबार लगाकर सुनी समस्याएं…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top