Connect with us

डीएवी-डीबीएस सहित अपने 10 अशासकीय डिग्री कॉलेजों को बड़ा झटका, गढ़वाल विवि ने लिया बड़ा फैसला…

उत्तराखंड

डीएवी-डीबीएस सहित अपने 10 अशासकीय डिग्री कॉलेजों को बड़ा झटका, गढ़वाल विवि ने लिया बड़ा फैसला…

उत्तराखंड में गढ़वाल विवि से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने डीएवी-डीबीएस सहित अपने 10 अशासकीय डिग्री कॉलेजों को इसी सत्र से असंबद्ध (डिएफिलिएट) कर दिया है। विवि के इस फैसले से हजारों छात्र-छात्राओं के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। अब बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि इन कॉलेजों का अब एडमिशन कहां होगा।

यह भी पढ़ें 👉  विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहा उत्तराखंड, 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की बैठक में बड़ा निर्णय लिया गया है। ग्रेजुएशन-पीजी में नए अकादमिक सत्र के दाखिलों की तैयारियों के बीच कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल की अध्यक्षता में हुई परिषद की बैठक में दस कॉलेजों को असंबद्ध करने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर सीएम धामी ने शुरू किया राज्य स्तरीय पौधारोपण अभियान, जागेश्वर के विकास को लेकर 8 बड़ी घोषणाएं..

बताया जा रहा है कि लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच ये फैसला लिया गया है।  विश्वविद्यालय ने सूचना केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और राज्य सरकार को भेज दी गई है। विवि के इस फैसले से छात्रों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। हालांकि पुराने छात्र अभी विवि का हिस्सा बने रहेंगे। बताया जा रहा है कि प्रथम सेमेस्टर के दाखिले गढ़वाल विवि में मान्य नहीं होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  यमकेश्वर के वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा…

असंबद्ध होने वाले कॉलेज

  1. डीएवी पीजी कॉलेज, देहरादून
  2. डीबीएस पीजी कॉलेज, देहरादून
  3. एसजीआरआर पीजी कॉलेज, देहरादून
  4. एमकेपी पीजी कॉलेज, देहरादून
  5. डीडब्ल्यूटी कॉलेज, देहरादून
  6. एमपीजी पीजी कॉलेज, मसूरी
  7. महिला विद्यालय डिग्री कॉलेज, सतीकुंड, कनखल, हरिद्वार
  8. चिन्मय डिग्री कॉलेज, बीएचईएल, रानीपुर, हरिद्वार
  9. बीएसएम कॉलेज, रुड़की, हरिद्वार
  10. राठ महाविद्यालय, पैठाणी, पौड़ी

 

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top