Connect with us

उधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में कल भी बंद रहेंगे सभी स्कूल, आदेश जारी…

उत्तराखंड

उधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में कल भी बंद रहेंगे सभी स्कूल, आदेश जारी…

उत्तराखंड में भारी बरसात से जहां जन जीवन अस्त-व्यस्त है। तो वहीं मौसम विभाग ने कल भी मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की चेतावनी के चलते उधमसिंह नगर और उत्तरकाशी डीएम ने कल भी जिले के सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए है।

यह भी पढ़ें 👉  सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापार और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर सीएम धामी की समीक्षा…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उधम सिंह नगर के जिला अधिकारी  तथा जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष उदय राज सिंह ने उधम सिंह नगर जनपद में भारी से बहुत भारी बरसात को देखते हुए 12 जुलाई को 1 दिन अवकाश रखने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं उत्तरकाशी के जिला अधिकारी तथा जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अभिषेक रूहेला ने भी भारी बरसात को देखते हुए 12 जुलाई को 1 दिन अवकाश रखने के निर्देश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी की सख्ती: बिना तैयारी पहुंचे अधिकारियों को लगाई फटकार, 15 जून तक लंबित घोषणाओं पर कार्रवाई के निर्देश…

जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जनपद में संचालित सभी शासकीय और गैर शासकीय निजी विद्यालयों कक्षा 1 से 12: तक एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में दिनांक 12 जुलाई 2023 बुधवार को अवकाश घोषित किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  लोहियाहेड वाटर बाईपास बनेगा प्रमुख पर्यटन केंद्र, मुख्यमंत्री धामी ने किया निरीक्षण

 

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top