Connect with us

उत्तराखंड में समूह ग के पदों पर निकली भर्ती, 31 जुलाई तक ऐसे करें आवेदन…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में समूह ग के पदों पर निकली भर्ती, 31 जुलाई तक ऐसे करें आवेदन…

उत्तराखंड में युवाओं  के लिए खुशखबरी है। राज्य लोक सेवा आयोग ने 12वीं पास युवाओं के लिए कई पदों पर भर्ती निकाली है। ये भर्ती समूह ग के पदों पर निकली है। इच्छुक युवा आयोग की वेबसाइट पर 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स ऋषिकेश में सतपाल महाराज का हालचाल जानने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी…

मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा रेशम विभाग , उत्तराखण्ड के अन्तर्गत सहकारिता पर्यवेक्षक समूह ग सीधी भर्ती के रिक्त 02 पदों एवं शहरी विकास विभाग , उत्तराखण्ड के अन्तर्गत विभिन्न निकायों / निगमों में पर्यावरण पर्यवेक्षक समूह ग सीधी भर्ती के रिक्त 53 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इसके लिए 12वीं पास युवा आवेदन कर सकते है। आवेदन की लास्ट डेट 31 जुलाई 2023 बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नगला तराई स्थित निजी आवास पर पारंपरिक उल्लास के साथ मना होली पर्व…

इच्छुक / पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व आयोग की वेबसाइट www.psc.uk.gov.in पर प्रसारित विस्तृत विज्ञापन में वर्णित समस्त शर्तो / निर्देशों का भली – भांति अवलोकन कर लें । ऑनलाइन आवेदन करते समय उत्पन्न समस्याओं के समाधान हेतु अभ्यर्थी [email protected] पर ई ० मेल कर सकते हैं ।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम ने आशारोड़ी से गढ़ीकैंट तक किया निरीक्षण…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top