Connect with us

उत्तराखंड में इस दिन रहेगा हरेला पर्व का अवकाश, शासन ने जारी किया संशोधित आदेश…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में इस दिन रहेगा हरेला पर्व का अवकाश, शासन ने जारी किया संशोधित आदेश…

उत्तराखंड में हरेला पर्व को लेकर सार्वजनिक छुट्टी का आदेश जारी किया है। समस्त सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों, संस्थानों और कॉलेजों में 17 जुलाई को अवकाश रहेगा। शासन द्वारा इसके आदेश जारी किए गए है।

राज्य सरकार ने हरेला पर्व का 17 जुलाई सोमवार को सर्वजनिक अवकाश घोषित किया है जिसका विधिवत आदेश आज जारी कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पूर्व में यह अवकाश 16 जुलाई रविवार के दिन घोषित किया गया था लेकिन सरकार के संज्ञान में आया था कि यह पर्व 17 जुलाई को मनाया जा रहा है। जिसके बाद अब संशोधित आदेशश जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में फिल्म “जलमभूमि” के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया

बताया जा रहा है कि जारी आदेश में लिखा है कि हरेला पर्व हेतु दिनांक 16 जुलाई 2023 (रविवार) के स्थान पर दिनांक दिनांक 17 जुलाई, 2023 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने की  राज्यपाल महोदय सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं। उक्त तिथि को निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के अन्तर्गत बैंक / कोषागार तथा उपकोषागारों में भी अवकाश रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय बजट 2026–27 विकसित भारत @2047 और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का रोडमैप : मुख्यमंत्री धामी
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top