Connect with us

उत्तराखंडः मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बरते सावधानी…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बरते सावधानी…

उत्तराखंड में बारिश जहां तबाही मचा रही है। वहीं अभी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने आगामी 25 जुलाई तक प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। देहरादून, टिहरी सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते है आपके जिले में मौसम कैसा रहने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत…

मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने 21 जुलाई शाम और कल 22 जुलाई सुबह को कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बिजली चमकने और तेज गर्जना के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, अन्य जिलों में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले सीएम धामी ने जसवंत ग्राउंड का किया निरीक्षण…

वहीं प्रदेश के अधिकाश जिलों में मौसम विभाग ने 25 जुलाई तक बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही लोगों को बिजली गिरने को लेकर बेहद सतर्कता बरतने की बात की है । ऐसे में विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। गौरतलब है कि भारी बारिश के दौरान पहाड़ी जिलों में भूस्खलन की आशंका बढ़ जाती है। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में नदियों का जल स्तर भी बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पूंजीगत निवेश विशेष सहायता योजना के तहत उत्तराखंड को 350 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top