Connect with us

उत्तराखंड पदयात्रा करने आ सकते है राहुल गांधी, यात्रा को लेकर कांग्रेस बनाई रणनीति…

उत्तराखंड

उत्तराखंड पदयात्रा करने आ सकते है राहुल गांधी, यात्रा को लेकर कांग्रेस बनाई रणनीति…

उत्तराखंड में  कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए जहां कमर कस ली है। वहीं पार्टी ने अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस ने पदयात्रा निकालने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की पदयात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल होंगे। जिसके लिए आज अहम बैठक हुई। दिल्ली से देहरादून बैठक में शिरकत करने  प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव पहुंचे। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी ने 6 दिसंबर 2025 को मनाया अपना 9वां दीक्षांत समारोह

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तराखंड में प्रस्तावित स्वाभिमान न्याय यात्रा में भाग लेंगे। पार्टी की यह यात्रा अग्निवीर योजना के विरोध को केंद्र में रखकर निकाली जाएगी, जो राज्य में 50 से 60 दिन तक निकलेगी। राहुल गांधी यात्रा में 10 दिन भाग लेंगे। यात्रा की तैयारियों और राहुल गांधी के आगमन को लेकर कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में अहम बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह समेत तमाम विधायक शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  शब्दोत्सव’ कार्यक्रम के पंचम सत्र ‘धर्मरक्षक धामी’ में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

वहीं इस बैठक को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का कहना है कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर उत्तराखंड में पार्टी को मजबूत करने और यात्रा की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ एक बैठक आयोजित की गई है। जिसमें सभी नेताओं से सलाह लेकर यात्रा की रूपरेखा तैयार की जाएगी। बैठक में यात्रा के रूट और तिथियों को लेकर पार्टी के नेताओं के साथ विचार विमर्श किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी ने की शिष्टाचार भेंट
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top