Connect with us

अलर्ट: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 11 जिलों में चेतावनी, स्कूलों में छुट्टी…

उत्तराखंड

अलर्ट: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 11 जिलों में चेतावनी, स्कूलों में छुट्टी…

देहरादून। उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार के लिए गंभीर चेतावनी जारी की है। प्रदेश के 11 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जिसके चलते प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने जानकारी दी है कि देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और यूएसनगर जिलों में भारी बारिश के कारण रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  घर-घर पहुंचकर मतदाताओं का सत्यापन करें BLO, BLA को भी साथ रखें: सीईओ

भारी बारिश के मद्देनजर एहतियाती उपायों के तहत देहरादून, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों और अधिकारियों को सतर्क रहने और हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहा उत्तराखंड, 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top