Connect with us

Chardham Yatra : उत्तराखंड चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कब से खुलेंगे मंदिरों के कपाट

उत्तराखंड

Chardham Yatra : उत्तराखंड चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कब से खुलेंगे मंदिरों के कपाट

उत्तराखंड के चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं के रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। पर्यटन विकास परिषद ने धामों के साथ श्री हेमकुंड साहिब के लिए भी रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। विभाग ने पहली बार आधार प्रमाणित रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की है। इससे हर श्रद्धालु का पूरा ब्योरा अपडेट रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  14 अप्रैल को प्रधानमंत्री करेंगे दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का शुभारम्भ…

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा आगामी 30 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। इसके चलते बुधवार शाम से यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए। वेबसाइट व मोबाइल ऐप से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की भी व्यवस्था है। रजिस्ट्रेशन के बाद धामों में पहुंचने पर श्रद्धालु टोकन प्राप्त कर समयानुसार दर्शन कर सकेंगे। इससे श्रद्धालु लाइन में घंटों इंतजार करने से बच सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के 168 सरकारी विद्यालयों में डिजिटल क्रांति, 884 स्मार्ट टीवी इंस्टालेशन शुरू…

चारधाम यात्रा के लिए वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in के साथ ही मोबाइल ऐप touristcareuttarakhand पर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा। हेलीकॉप्टर के टिकट heliyatra. irctc.co.in से बुक करा सकेंगे। जानकारी के लिए टोलफ्री नंबर 0135-1364, 01352559898 व 01352552627 जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वित्तीय प्रबंधन में उत्तराखण्ड को हिमालयी राज्यों में दूसरा स्थान…

गंगोत्री-यमुनोत्री :- 30 अप्रैल
केदारनाथ :- 02 मई
बदरीनाथ :- 04 मई
हेमकुंड साहिब :- 25 मई

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top