Connect with us

घर में सो रही बुजुर्ग महिला को उठा ले गया गुलदार, अस्पताल में तोडा दम

उत्तराखंड

घर में सो रही बुजुर्ग महिला को उठा ले गया गुलदार, अस्पताल में तोडा दम

नैनीताल के हल्द्वानी बल्यूटी ग्राम सभा के मोरा तोक में गुलदार घर से अंदर सो रही बुजुर्ग महिला को उठाकर ले गया। जानकारी के अनुसार, मनोरा रेंज के मोरा तोक निवासी 71 वर्षीय पुष्पा देवी पत्नी स्व. नर सिंह शनिवार को रोज की तरह अपने घर में सोई थी घर के पहली मंजिल पर उनका परिवार सो रहा था। गर्मी के चलते पुष्पा दरवाजा खोलकर सोई थीं। रात करीब साढ़े 10 बजे जंगल से निलककर आया गुलदार घर के अंदर घुसकर वृद्धा को उठा ले गया। महिला के चिल्लाने पर परिवार और पड़ोसी जागे। हो-हल्ला किया तो गुलदार पुष्पा देवी को घर से तीन-चार खेत नीचे छोड़कर भाग गया।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर में बनेगा मीडिया सेंटर, गेस्ट हाउस और कम्यूनिटी हॉल; ₹14.24 करोड़ मंजूर…

ग्रामीण और परिवारजनों पुष्पा देवी की तलाश की। एक घंटे बाद वह खेत में लहुलूहान हालत में मिली। ग्रामीण उनको किसी तरह से घर पर लाए। इसके बाद पुष्पा देवी को भुजियाघाट तक लाया गया। जहां 108 एंबलेंस से सुबह सवा चार बजे उन्हें एसटीएच पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान रविवार को बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रशिक्षण से चुनौतियों को अवसर में बदलने की सीख मिलती है: सीएम धामी
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top