Connect with us

टिहरी में दिव्यांगजनों के लिए लगेगा दो दिवसीय शिविर, बनवा सकते है प्रमाण-पत्र…

उत्तराखंड

टिहरी में दिव्यांगजनों के लिए लगेगा दो दिवसीय शिविर, बनवा सकते है प्रमाण-पत्र…

Uttarakhand News: जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में निवासरत मानसिक रूप से दिव्यांगजन एवं अन्य प्रकार के दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये जाने हेतु 20 एवं 21 जनवरी, 2023 को दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के दिशा-निर्देशन में समाज कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में निवासरत मानसिक रूप से दिव्यांगजन एवं अन्य प्रकार के दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये जाने हेतु दिनांक 20 एवं 21 जनवरी, 2023 को राजकीय प्रताप इन्टर कालेज नई टिहरी में दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा बैठक…

दिनांक 20 जनवरी, 2023 को विकासखण्ड भिलंगना, प्रतापनगर, देवप्रयाग व थौलधार के तथा दिनांक 21 जनवरी, 2023 को विकासखण्ड चम्बा, फकोट, जौनपुर, जाखणीधार व कीर्तिनगर के दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये जाने की कार्यवाही की जायेगी। शिविर का आयोजन प्रत्येक दिन प्रातः 11 बजे से किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  जनदर्शन में दिखी संवेदनशील प्रशासन की मिसाल, 239 शिकायतों का हुआ त्वरित निस्तारण…

शिविर की समुचित व्यवस्था एवं प्रचार-प्रसार हेतु जिला समाज कल्याण अधिकारी, समस्त संबंधित खण्ड विकास अधिकारी एवं सहायक समाज कल्याण अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। शिविर में मानसिक रोग विशेषज्ञ, साइक्लोजिस्ट विशेषज्ञ के साथ ही अन्य प्रकार के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये जाने हेतु चिकित्सकों को प्रतिभाग करने हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया है, ताकि पात्र दिव्यांगों को शिविर का लाभ प्रदान किया जा सकें।

यह भी पढ़ें 👉  04 मई से चम्पावत में सजेगा ‘गोल्ज्यू महोत्सव-2026’, 10 दिन तक गूंजेगी संस्कृति और आस्था की धुन…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top