Connect with us

टिहरी में चारधाम यात्रियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल…

उत्तराखंड

टिहरी में चारधाम यात्रियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल…

उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर टिहरी से आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां घनसाली के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। वाहन में नौ लोग सवार थे। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  संवेदनशीलता, ईमानदारी और सेवा भाव से निभाएं जिम्मेदारी : सीपी राधाकृष्णन…

मिली जानकारी के अनुसार हादसा से  घनसाली के 30 किमी पहले केमुण्डा खाल मंदिर के पास हुआ है। यहां घनसाली की ओर आ रहा एक वाहन टेम्पो ट्रेवर्लस सड़क पर पलट गया है। वाहन में गुजरात के कुल नौ तीर्थयात्री सवार थे। जो चारधाम यात्रा के लिए उत्तरकाशी से केदारनाथ के लिए निकले थे। तभी अचानक वाहन का ब्रेक फेल हो गया। जिससे वाहन सड़क पर पलट गया था। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी को मिली विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव होगा राजकीय महोत्सव: मुख्यमंत्री धामी

बताया जा रहा है कि हादसे की सूचना पर चौकी चमियाला थाना घनसाली द्वारा राहत वचाव कार्य किया गया। पुलिस ने चौटिल चार यात्रियों को रेस्क्यू कर उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सालय भिजवाया गया। सभी नौ यात्रियों में से तीन घायलों का बेलेश्वर में प्राथमिक उपचार किया गया है। जबकि एक व्यक्ति के सीने में चोट है जिसे बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top