Connect with us

उत्तराखंड- समर्थ पोर्टल के माध्यम से महाविद्यालयों में दाखिले जारी, ये है लास्ट डेट…

उत्तराखंड

उत्तराखंड- समर्थ पोर्टल के माध्यम से महाविद्यालयों में दाखिले जारी, ये है लास्ट डेट…

उत्तराखंड में उच्च शिक्षा के लिए एडमिशन लेने की सोच रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। इस बार समर्थ पोर्टल के माध्यम से महाविद्यालयों में दाखिले के लिए आवेदन किया जा रहा हैं। बताया जा रहा है कि समर्थ पोर्टल पर कॉलेजों में एडमिशन के लिए 24 जून तक पंजीकरण हो सकेंगे। इसके अलावा पोर्टल पर त्रुटि सुधार भी कर सकते हैं।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राष्ट्रीय शिक्षा मिशन के तहत समर्थ ई-गवर्नेंस प्रवेश पोर्टल बनाया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से छात्र-छात्राएं आसानी से कॉलेज में प्रवेश प्राप्त कर सकते है। अगर कोई छात्र-छात्राएं इसके बारे में जानकारी नहीं रखते है तो वह सीएससी केंद्र से आवेदन कर सकते हैं। इन केंद्रों के जरिये आवेदन के लिए छात्र-छात्राओं से तय तीस रुपये से अधिक शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए है।

यह भी पढ़ें 👉  मोरारी बापू की रामकथा में बोले सीएम धामी, उत्तराखंड को बनाएंगे विश्व की आध्यात्मिक राजधानी

बताया जा रहा है कि प्रदेश में एक प्रदेश, एक प्रवेश, एक परीक्षाफल एवं एक दीक्षांत के उद्देश्य से तीन राज्य विश्वविद्यालयों, कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा एवं श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, टिहरी गढ़वाल से संबद्ध सभी महाविद्यालयों में एकीकृत प्रवेश पोर्टल समर्थ ई-गवर्नेंस को माध्यम बनाया गया है। इसके माध्यम से 10 कॉलेज में एक साथ आवेदन किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन, डीएम ने सभी विभागों से 7 दिन में मांगा माइक्रो प्लान…

बताया जा रहा है कि पंजीकरण प्रक्रिया अंतिम चरण में है। पोर्टल पर प्रवेश के लिए किसी भी समस्या के निराकरण के लिए हेल्प डेस्क बनाई गई है।  मोबाइल से भी आसानी से आवेदन किया जा सकता है। वहीं यदि किसी राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध निजी महाविद्यालय की ओर से समर्थ पोर्टल के अतिरिक्त अन्य माध्यम से प्रवेश दिया जाता है तो वह प्रवेश अमान्य होगा।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बांध परियोजना पर राज्यों में बनी सहमति, यमुना के पुनर्जीवन का रास्ता हुआ साफ
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top