Connect with us

राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट…

उत्तराखंड

राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट…

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। लगातार हो रही बारिश के जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने अगले तीन दिन राज्य के लिए भारी बताएं है। 26 जून तक राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 23 जून को राज्य में कही कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने तेज से बहुत तेज बौछार होने तथा झौकेदार हवाएं चलने की आशंका है। इस दौरान उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत वर्षा की संभावना जताई गई है। यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने 24 जून को रेड अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 108 आपातकालीन सेवा बनी उत्तराखंड की स्वास्थ्य सुरक्षा की मजबूत ढाल

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 25 जून तक बारिश और तेज हवाओं को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। 25 जून से बारिश में और तेजी आएगी। यह समय मानसून के औपचारिक तौर पर उत्तराखंड पहुंचने का रहेगा। ऐसे में नदी किनारे रहने वालों और यात्रा पर आने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य सचिव के हस्तक्षेप से दून मेडिकल कॉलेज में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, सफाई व्यवस्था बहाल

बताया जा रहा है कि 24 से 26 जून तक संवेदनशील इलाकों में हल्की से मध्यम भूस्खलन होने की संभावना  है। साथ ही कुछ स्थानों पर नदी के जल स्तर पर वृद्धि होने की संभावना व्यक्त की गई है। ऐसे में मौसम विभाग ने छोटी छोटी नदी नालों के समीप रहने वाले लोगों को तथा बस्तियों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही उन्होंने बांध प्रबंधन नियंत्रण अधिकारियों को भी आवश्यक एतिहाद उपाय करने की भी हिदायत दी है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम के निर्देश पर बच्चों की जान का जोखिम बने जिले के 76 जर्जर स्कूल भवन एक झटके में ध्वस्त
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top