Connect with us

जोशीमठ प्रभावितों के लिए राज्य के सभी आईएएस मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में देंगे 1 दिन का वेतन…

उत्तराखंड

जोशीमठ प्रभावितों के लिए राज्य के सभी आईएएस मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में देंगे 1 दिन का वेतन…

जोशीमठ में आई आपदा को लेकर जहां हर कोई दुआ मांग रहा है।  शासन-प्रशासन मुस्तैद है। राहत बचाव कार्य जोरो शोरो से चल रहा है। वहीं अब इस मुहीम नें उत्तराखंड राज्य के आईएएस भी जुड़ गए है। सीएम धामी के एक माह के वेतन देने की घोषणा के बाद अब राज्य के सभी आईएएस मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 1 दिन का वेतन देंगे। इसके लिए वित्त विभाग उत्तराखंड को पत्र लिखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर मुख्यमंत्री ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जोशीमठ प्रभावितों की मदद करने के लिए उत्तराखंड के आईएएस अधिकारियों ने भी अपने एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में देने का फैसला लिया है।सभी आईएएस अधिकारी अपने जनवरी महीने का एक दिन का वेतन देंगे। बताया जा रहा है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा संघ, उत्तराखंड ने वित्त विभाग उत्तराखंड को पत्र लिखकर जोशीमठ प्रभावितों की मदद के लिए आईएएस अधिकारियों ने अपनी एक दिन की वेतन कटौती कर उसे मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  आईटीआई में बढ़ाई जाएगी छात्र संख्या, 168 नए प्रशिक्षकों की होगी तैनाती: सौरभ बहुगुणा…

इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना एक महीने का वेतन जोशीमठ आपदा पीड़ितों क़ो राहत के लिए सीएम राहत कोष में देने की घोषणा की हैं। वही अब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी एक माहिने की अपनी पेंशन राहत कोष में देने की घोषणा की हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले—गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top