Connect with us

आज मनाया जाएगा भाई दूज पर्व, जानें शुभ मुहूर्त…

उत्तराखंड

आज मनाया जाएगा भाई दूज पर्व, जानें शुभ मुहूर्त…

BHAI DOOJ 2022: आज गुरुवार है। गुरुवार भगवान श्री हरि विष्णु को समर्पित है। आज के दिन उनकी पूजा का विधान है। वहीं आज भाई दूज भी है। हिंदू धर्म में भाई दूज के पर्व का विशेष महत्व है। इस बार भाई दूज 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

बता दें हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का त्योहार माना जाता है। भाई दूज के मौके पर बहन भाई के माथे पर टीका करती है। आरती उतारकर उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं। यह प्रथा सदियों पुरानी है। भाई दूज के दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक करके, मिठाई खिलाती हैं और नारियल भेंट में देती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गर्मी अब सिर्फ़ मौसम नहीं, बीमारी बन गई है: लैंसेट रिपोर्ट की चेतावनी

भाई दूज शुभ मुहूर्त
इस साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि 27 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। वहीं, भाई दूज के दिन तिलक करने का शुभ समय दोपहर 1 बजकर 12 मिनट से दोपहर 3 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। वहीं शुभ मुहूर्त -11.48 बजे से 12.33 बजे तक और राहु काल 01.35 बजे से 02.59 बजे तक रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

बताया जा रहा है कि भाई दूज पर्व के दिन भाई-बहन सुबह जल्दी उठकर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें और घर के मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित करें। इस दिन भगवान विष्णु और भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व है। भाई दूज के दिन बहन अपने घर पर भाई को बुलाकर उन्हें तिलक लगाएं और अपने हाथों से परोसकर भोजन कराएं।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स में हुआ रैली का आयोजन, आमजन को दिया संदेश
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

To Top