Connect with us

टिहरी में बड़ा हादसा, मैक्स वाहन स्लिप होकर घर की छत पर गिरा…

उत्तराखंड

टिहरी में बड़ा हादसा, मैक्स वाहन स्लिप होकर घर की छत पर गिरा…

उत्तराखंड में टिहरी से बड़े हादसे की खबर आई है। यहां बालगंगा तहसील में एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि मैक्स वाहन स्लिप होकर घर की छत पर गिर गया। हादसे के वक्त घर के अंदर 6 लोग सो रहे थे। वहीं वाहन चालक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। ये तो गनिमत रही कि घर की छत नहीं टूटी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

यह भी पढ़ें 👉  महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका, स्पॉट ट्रायल से मिलेगा अवसर…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा देर रात्रि छतियारा खवाड़ा मोटर मार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां सड़क से स्लिप होकर एक वाहन घर की छत पर जा गिरा। वाहन में सिर्फ चालक ही सवार था।  जो घायल हो गया है। हादसे का कारण सड़क की टूटी दीवार बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नियुक्ति पत्र जनसेवा का संकल्प, 187 युवाओं को मिली सरकारी सेवा की जिम्मेदारी: सीएम धामी…

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुश्ता टूटते ही मैक्स सीधे छत पर जा गिरा। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने जेसीबी की मदद से वाहन को बमुश्किल रोड पर निकाला। साथ ही घायल को अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  आईटीआई में बढ़ाई जाएगी छात्र संख्या, 168 नए प्रशिक्षकों की होगी तैनाती: सौरभ बहुगुणा…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top