Connect with us

चंबा में बड़ा भूस्खलन, मलबे में दबे कई गाड़ियां और लोग…

उत्तराखंड

चंबा में बड़ा भूस्खलन, मलबे में दबे कई गाड़ियां और लोग…

उत्तराखंड में जहां बारिश का दौर जारी है। वहीं  भूस्खलन की खबरें आ रही है। बताया जा रहा है कि नई टिहरी में बड़ा हादसा हो गया है। यहां चंबा थाने के पास देखते ही देखते पहाड़ सड़क पर आ गया। मलबे की चपेट में वाहन आ गए है। वहीं घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा प्रबंधन में उत्तराखंड को केंद्र का पूरा सहयोग, पुनर्वास के लिए 811.87 करोड़ की सहायता स्वीकृत…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नई टिहरी रोड़ पर पुलिस थाने के पास टूटा पहाड़ ।हरी जिले के चंबा में सड़क पर दौड़ रही कार के ऊपर पहाड़ टूटकर गिर गया। जिसकी चपेट में कई वाहन आ गए। वहीं बताया जा रहा है कि इस हादसे में कार सवार तीन लोग मलबे में दब गए हैं। ग्राउंड जीरो पर रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर चल रहा है। हादसे के वक्त आसपास जो लोग मौजूद थे, सभी रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में मतदाता सूची सुधार का मौका, 13 अगस्त तक दर्ज करा सकेंगे दावे-आपत्तियां

बताया जा रहा है कि प्रदेश में सुबह से ही भूस्खलन का दौर जारी है। नीलकंठ मार्ग पर खैरखाल के पास भूस्खलन हुआ है, जिसकी वजह से मार्ग बाधित हो गया था।सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस-प्रशासन की टीम वाहनों को गरुड़चट्टी से आगे नहीं जान दे रही थी, लेकिन मलबा साफ होने के बाद नीलकंठ मार्ग को खोल दिया गया। वहीं, लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र की बीन नदी भी उफान पर है।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बांध परियोजना पर राज्यों में बनी सहमति, यमुना के पुनर्जीवन का रास्ता हुआ साफ
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top