Connect with us

बड़ी खबरः उत्तराखंड सचिवालय में अधिकारियों के हुए प्रमोशन, मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, देखें लिस्ट…

उत्तराखंड

बड़ी खबरः उत्तराखंड सचिवालय में अधिकारियों के हुए प्रमोशन, मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, देखें लिस्ट…

देहरादूनः उत्तराखंड सचिवालय से बड़ी खबर आ रही है। नौकरशाही में फेरबदल की खबरों के बीच बड़े स्तर पर अधिकारियों के प्रमोशन किए गए है। धामी सरकार ने सात अधिकारियों के प्रमोशन कर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। संयुक्त सचिव लक्ष्मण सिंह को अपर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उप

देहरादूनः उत्तराखंड सचिवालय से बड़ी खबर आ रही है। नौकरशाही में फेरबदल की खबरों के बीच बड़े स्तर पर अधिकारियों के प्रमोशन किए गए है। धामी सरकार ने सात अधिकारियों के प्रमोशन कर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। संयुक्त सचिव लक्ष्मण सिंह को अपर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उप सचिव राजेंद्र सिंह पतियाल को संयुक्त सचिव बनाया गया है। जबकि अनु सचिव प्रदीप कुमार शुक्ला को उप सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अनुभाग अधिकारी गिरीश चंद्र जोशी को अनु सचिव बनाया गया है। तो वहीं समीक्षा अधिकारी जसवंत सिंह चौहान , शेर अली , बिशन सिंह चौहान को अनुभाग अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेल में पहली बार शामिल हुआ बीच कबड्डी, खिलाड़ियों में खुशी…

गौरतलब है किनई सरकार के गठन के बाद से मुख्यमंत्री सचिवालय से लेकर शासन स्तर पर नौकरशाहों को बदलने की चर्चाएं हैं। पुलिस विभाग में भी बदलाव दिखाई दे सकता है। माना जा रहा है कि  पहले आईएएस अफसरों, प्रांतीय सेवा के अधिकारियों में बदलाव होगा और उसके बाद भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के भी तबादले हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भारत में सबसे लंबी सुरंग उत्तराखंड के देवप्रयाग सौड़ से जनासु तक 14.49 किमी का हुआ ब्रेकथ्रू
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top