Connect with us

उत्तराखंड की राज्यसभा की एक सीट पर बीजेपी नहीं कर पाई प्रत्याशी तय, कब होगा नामांकन…

उत्तराखंड

उत्तराखंड की राज्यसभा की एक सीट पर बीजेपी नहीं कर पाई प्रत्याशी तय, कब होगा नामांकन…

देहरादून: उत्तराखंड में राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव होना है। जिसके लिए नामांकन भरने  का समय शुरू हो गया है। लेकिन बीजेपी ने अभी तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। ऐसे में सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज है। बताया जा रहा है कि भाजपा राज्यसभा प्रत्याशी के नाम का ऐलान 29 या 30 मई को कर सकती है। उधर, अभी तक एक भी नामांकन पत्र नहीं बिका है। राज्यसभा की एक सीट के लिए पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सहित कई दिग्गजों के नाम सियासी गलियारों में चल रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  यूपीईएस के आसपास तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बीजेपी ने प्रत्याशियों का पैनल हाईकमान के पास भेजा है। पैनल में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, पूर्व उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला समेत 10 नाम भेजे हैं। प्रत्याशी का फैसला अब हाईकमान के हाथ में है। सियासी गलियारों में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत, अनुशासन समिति के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केदार जोशी, एससी-एसटी आयोग की पूर्व सदस्य स्वराज विद्वान, डा कुंवर पाल सिंह दौलत, श्यामवीर सैनी के नामों पर चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि भाजपा हाईकमान 29 या 30 मई तक ही राज्यसभा प्रत्याशी के नाम का ऐलान करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली में सीएम धामी से मिलीं सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी…

गौरतलब है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने जल्द रिक्त होने जा रही उत्तराखंड से राज्यसभा की एक सीट के चुनाव की अधिसूचना 24 मई को जारी कर दी। यह सीट राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा का कार्यकाल समाप्त होने के कारण रिक्त हो रही है। इस सीट के लिए नामांकन 31 मई तक किए जाएंगे। तीन जून तक नामांकन वापस लिया जा सकता है। 10 जून को सुबह नौ से शाम चार बजे तक मतदान किया जाएगा। इसी दिन शाम पांच बजे से मतगणना होगी।

यह भी पढ़ें 👉  खैरासैंण महाविद्यालय भवन का उद्घाटन, सतपुली झील निर्माण कार्यों का भी किया निरीक्षण…

उत्तराखंड की राज्यसभा की एक सीट पर बीजेपी नहीं कर पाई प्रत्याशी तय, कब होगा नामांकन…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top