Connect with us

बीजेपी नेता शादाब शम्स बने वक्फ बोर्ड के निर्विरोध अध्यक्ष…

उत्तराखंड

बीजेपी नेता शादाब शम्स बने वक्फ बोर्ड के निर्विरोध अध्यक्ष…

देहरादून: उत्तराखंड बीजेपी से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बुधवार यानि आज भाजपा नेता शादाब शम्स को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। वह उत्तराखण्ड वक्फ बोर्ड के नए अध्यक्ष बनाये गये हैं। शादाब शम्स निर्विरोध उत्तराखंड वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष चुने गये हैं। जिसके आदेश भी जारी कर दिए गए है।

यह भी पढ़ें 👉  गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देहरादून सहित सचिवालय में वक़्फ़ बोर्ड उत्तराखंड के लिए नए अध्यक्ष का चुनाव कराया गया। ये चुनाव उत्तराखंड अल्पसंख्यक विभाग के प्रमुख सचिव एल फैनई ने बतौर निर्वाचन अधिकारी निर्धारित प्रक्रिया के तहत करवाया गया। जिसमें शाबाद शम्स को विधिवत चुनाव प्रक्रिया के तहत बोर्ड का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। बता दें कि शादाब शम्स उत्तराखंड भाजपा की सक्रिय राजनीति में एक अहम चेहरा हैं।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने पर जोर…

बताया जा रहा है कि वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष पद के लिये किसी भी अन्य व्यक्ति के द्वारा दावेदारी प्रस्तुत नही की थी। जिस कारण चुनाव अधिकारी एल फैनई ने मोहम्मद शादाब शम्स को उत्तराखंड वक्फ बोर्ड का निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया है। इससे पहले भाजपा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा उत्तराखंड के भाजपा नेता शादाब शम्स को पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया था।

यह भी पढ़ें 👉  आईटीआई में बढ़ाई जाएगी छात्र संख्या, 168 नए प्रशिक्षकों की होगी तैनाती: सौरभ बहुगुणा…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top