Connect with us

बीजेपी के मंत्री ने कांग्रेस को बताया डूबता जहाज, बोले- राहुल गांधी ‘पप्पू’ और सोनिया ‘बबली’

उत्तराखंड

बीजेपी के मंत्री ने कांग्रेस को बताया डूबता जहाज, बोले- राहुल गांधी ‘पप्पू’ और सोनिया ‘बबली’

देहरादूनः उत्तराखंड में सियासी पारा गरम है। कांग्रेस में मचे घमासान के बीजेपी के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। मसूरी में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए गणेश जोशी ने कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज बताया तो वहीं राहुल गांधी और सोनिया गांधी को भी आड़े हाथों लिया। गणेश जोशी ने कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को पप्पू और वर्तमान कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को बबली कहा। जिससे सियासत में भूचाल आ गया है। कांग्रेस अब गणेश जोशी के खिलाफ आक्रामक हो गई है। कांग्रेस की महिलाओं ने गणेश जोशी से बयान को लेकर माफी मांगने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि रजत जयंती उत्सव में सौरभ मैठाणी के गीतों ने बांधा शमा

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गणेश जोशी ने विवादित बयान देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पप्पू और राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को बबली बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को समाप्त करने के लिए किसी की जरुरत नहीं है जब तक कांग्रेस में राहुल और सोनिया रहेंगे, कांग्रेस अपने आप ही समाप्त होती जाएगी। बीजेपी नेता ने कांग्रेस संगठन में हुए बदलाव को लेकर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस में एक महीने बाद कहीं जाकर नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सका। इस दौरान भी पार्टी के अंदर की गुटबाजी साफ देखने को मिली। लगातार इस्तीफों का दौर शुरू हो चुका है यहां तक कि कांग्रेस के एक विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चुनाव के लिए अपनी सीट छोड़ने का भी एलान कर दिया और अलग पार्टी बनाने की बात कही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड महक क्रांति नीति-2026-36 का किया शुभारम्भ

वहीं कैबिनेट मंत्री जोशी के दिये गये बयान के बाद कांग्रेस हमलावर हो गई है। सोनिया गांधी को बबली और राहुल गांधी को पप्पू कहे जाने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता गणेश जोशी के आवास का घेराव करेंगे। कांग्रेस की महिलाओं ने गणेश जोशी से बयान को लेकर माफी मांगने की मांग की है। साथ ही कल कांग्रेस महिला मोर्चा अपने राष्ट्रीय नेता के खिलाफ गए दिये गये बयान के विरोध में गणेश जोशी के आवास का घेराव करेगी। कांग्रेस कार्यक्रता का कहना है कि गणेश जोशी के बयान की निंदा करते हुए कहा सोनिया गांधी के खिलाफ ऐसे शब्द, भाजपा नेताओं की मानसिकता को दर्शाते हैं। यह बयान जताते हैं कि भाजपा महिलाओं का सम्मान नहीं करती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top