Connect with us

Breaking: फिर बढ़ने लगी जंगलों में आग लगने की घटना, अबतक 278 घटनाएं…

उत्तराखंड

Breaking: फिर बढ़ने लगी जंगलों में आग लगने की घटना, अबतक 278 घटनाएं…

देहरादून: उत्तराखंड में एक तरफ जहां गर्मी से राहत नहीं मिल रही तो वहीं दूसरी तरफ राज्य के जंगलों में भी आग की घटनाएं थम नहीं रही हैं, पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों में भी गर्मी से हाहाकार मचा है। वही राजधानी देहरादून की बात करें तो जनवरी से अब तक कुल 278 आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। जबकि अप्रैल माह में आग लगने के 132 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 79 जंगलों में आग लगने की घटना दर्ज की गई है तो 53 अन्य प्रकार से लगने की घटनाएं दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रुद्रप्रयाग को ‘स्टेट बेस्ट इलेक्ट्रोरल प्रैक्टिसेज अवॉर्ड–2026’ से नवाजा गया

अग्निशमन अधिकारी एसडी तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कि मई माह में यह आंकड़े कुछ कम हुए हैं लेकिन जून के शुरुआती दौर से ये आंकड़े फिर से बढ़ने लगे हैं, उन्होंने बताया कि जनवरी से अब तक 278 मामले आग लगने के दर्ज किए गए हैं जो कि अपने आप मे चौकाने वाले आंकड़े हैं। साथ ही अग्निशमन अधिकारी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि जागरूकता के चलते ही आग लगने की घटनाओं को कम किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने जाखन पहुंचकर खुद परखी जन शिकायत, लापरवाही पर जताई नाराजगी…

Breaking: फिर बढ़ने लगी जंगलों में आग लगने की घटना, अबतक 278 घटनाएं…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top