Connect with us

चारधाम यात्रियों की बस यहां खाई में लटकी, ऐसे बची यात्रियों की जान…

उत्तराखंड

चारधाम यात्रियों की बस यहां खाई में लटकी, ऐसे बची यात्रियों की जान…

उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर देहरादून से आ रही है। यहां दून से सटे विकासनगर में बाढ़वाला-जुड्डो मोटर मार्ग पर चारधाम जा रहे यूपी के यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी खाई में लटक गई। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  गौरव का पल : उत्तराखण्ड की अनीशा ने 10 किलोमीटर की 3.0 राष्ट्रीय रेड रन मैराथन प्रतियोगिता में किया प्रथम स्थान प्राप्त

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बस ऋषिकेश से यमुनोत्री के लिए बुधवार सुबह रवाना हुई थी। शाम करीब साढ़े चार बजे चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और  बस सड़क किनारे पैराफिट को तोड़कर खाई में लटक गई। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। बस में करीब 42 यात्री सवार थी। जिनकी सांसे अटक गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  केन्द्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने किया बड़ा ऐलान, दशहरा से पहले 30 दिन का बोनस

सूचना मिलते ही आस-पास के लोग और पुलिस  मौके पर पहुंची। जिसके बाद एक क्रैन और दो जेसीबी की मदद से खाई में लटकी बस को बाहर निकाला जा सका। सभी यात्री सुरक्षित हैं। वहीं पिछड़ी इमरजेंसी खिड़की से यात्रियों को एक-एक कर बाहर निकाला गया। उनका सारा सामान भी सुरक्षित बाहर निकाला गया। जिन्हें एक होटल में ठहराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए 161 करोड़ की धनराशि

बताया जा रहा है कि वाहन में चालक और परिचालक के अलावा कुल 42 यात्री सवार थे। जिनमें से दो मथुरा और शेष गौंडा के रहने वाले थे। यात्रियों के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की गई है। बृहस्पतिवार को उन्हें आगे के लिए रवाना किया जा रहा है।

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

To Top