Connect with us

नैनीताल में खाई में गिरी कार, एक की मौत, पांच घायल…

उत्तराखंड

नैनीताल में खाई में गिरी कार, एक की मौत, पांच घायल…

Accident: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थम नहीं रह है। बड़े हादसे की खबर नैनीताल से आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां एक हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दी है। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है जबकि पांच लोग घायल हो गए है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली में सीएम धामी से मिलीं सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा धानाचूली-पहाड़पानी मोटर मार्ग के चौरलेख के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां सोमवार देर रात लोहाघाट से पारिवारिक सगाई कार्यक्रम से लौट रहे परिवार का वाह अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, पांच लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।  सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पलिस ने  स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें 👉  संवेदनशीलता, ईमानदारी और सेवा भाव से निभाएं जिम्मेदारी : सीपी राधाकृष्णन…

बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान नवीन चंद्र पुत्र सेवक राम निवासी ग्वालाकोट (अघरिया) के रूप में हुई है।वहीं घायलों की पहचान विमला देवी, ईश्वरी राम, दीपक चंद्र, बुद्धि राम और गीता के रूप में हुई है। घायलों को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया है। जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा जा रहा है। वहीं हादसे की सूचना से खुशियां मातम में बदल गई है।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा की स्थिति में तत्काल रिस्पांस सुनिश्चित करें : मदन कौशिक…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top