Connect with us

सीबीआई की टीम ने उत्तराखंड में इस अधिकारी को किया गिरफ्तार, जानें मामला…

उत्तराखंड

सीबीआई की टीम ने उत्तराखंड में इस अधिकारी को किया गिरफ्तार, जानें मामला…

उत्तराखंड में CBI की एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि लालकुआं रेलवे स्टेशन से एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है। टीम ने रेलवे के वाणिज्य अधीक्षक को 7000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ को मिला आधुनिक क्रिकेटमैदान, खिलाड़ियों संग मैदान में उतरे मुख्यमंत्री धामी…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बरेली निवासी व्यापारी ने 7 दिसंबर को सीबीआई की एंटी करप्शन टीम में शिकायत दर्ज कराई थी कि ट्रेन में माल बुकिंग के दौरान वाणिज्य अधीक्षक द्वारा अक्सर रिश्वत की मांग की जाती है। हावड़ा ट्रेन में माल बुकिंग की एवज में वाणिज्य अधीक्षक द्वारा 7000 की रिश्वत की मांग की थी। जिस पर पर सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने छापेमारी की ।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में हिमाद्रि आइस रिंक की पहली वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई…

बताया जा रहा है कि छापेमारी के बाद आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। सीबीआई की टीम कई घंटों के पूछताछ के बाद आरोपी को अपने साथ में दस्तावेज के साथ गिरफ्तार कर देहरादून ले आई है। वहीं रिपोर्टस की माने तो  पूरे मामले की करवाई देहरादून पुलिस उपाधीक्षक सीबीआई नेतृत्व में टीम द्वारा कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले—गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top