Connect with us

CBSE बोर्ड ने किया कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम जारी…

उत्तराखंड

CBSE बोर्ड ने किया कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम जारी…

CBSE Update: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि बोर्ड ने कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे करें चेक..

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीबीएसई बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि बोर्ड ने कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा केवल एक दिन 17 जुलाई को ली गई थी। वहीं कंपार्टमेंट की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 6 जुलाई से 20 जुलाई तक चली थीं। तबसे छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। आज बोर्ड ने परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  आईएसबीटी निकासी गेट पर बने निर्माण ध्वस्त; चौकी शिफ्ट करने के निर्देश

बताया जा रहा है कि कक्षा 12 में कुल 1,25,705 छात्रों को कंपार्टमेंट में रखा गया था।। जिन छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा दी है, वे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in से रिजल्ट की जांच कर सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उन्हें रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी का उपयोग करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर को दुग्ध उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

ऐसे करें चेक

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाएं।
  2. कक्षा 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  4. सीबीएसई 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।
  5. भविष्य के संदर्भ के लिए स्कोर कार्ड डाउनलोड करें
यह भी पढ़ें 👉  शीतकालीन पर्यटन को नई रफ्तार: सीएम धामी ने स्नो लेपर्ड साइटिंग, हेली-स्कीइंग और हिमालयन कार रैली शुरू करने के दिए निर्देश
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top