Connect with us

उत्तराखंड में अगले एक हफ्ते तक मौसम में दिखेंगा बदलाव, इन जिलों में बारिश का अलर्ट…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में अगले एक हफ्ते तक मौसम में दिखेंगा बदलाव, इन जिलों में बारिश का अलर्ट…

Weather Update: उत्तराखंड में इस साल असामान्य बारिश होने के चलते कई बार मौसम में बदलाव देखने को मिला है।  एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार से लेकर अगले एक हफ्ते तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। कई जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मां के पांव गिरकर माफी मांगो, वरना होगा जिला बदर : डीएम

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण बार-बार मौसम में बदलाव आ रहा है। अब एक बार फिर प्रदेशभर के पर्वतीय इलाकों के साथ कुछ मैदानी इलाकों में भी बारिश होने की संभावना है। पर्वतीय इलाकों में लगातार बारिश होगी तो हिमपात के भी आसार हैं। 19 मई से 22 मई तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में ही चारों धाम आते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आईएसबीटी निकासी गेट पर बने निर्माण ध्वस्त; चौकी शिफ्ट करने के निर्देश

वहीं 23 और 24 मई से पूरे प्रदेश में बारिश होने के आसार जताए गए हैं। मई में बारिश होने से जहां मैदानी इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी वहीं पर्वतीय इलाकों में चारधाम यात्रा में चुनौतियां भी बढ़ेंगी। मौसम विभाग ने चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को सलाह दी है कि किसी भी परेशानी से बचने के लिए मौसम विज्ञान केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट पर मौसम की सटीक जानकारी लेकर ही यात्रा शुरू करें।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम की संस्तुति पर उप निबंधक ऋषिकेश निलंबित, मुख्यालय संबद्ध
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top