Connect with us

उत्तराखण्डी व्यंजनों का चारधाम यात्री चख सकेंगे स्वाद, तीर्थम स्टॉल में मिलेगा ये सब…

उत्तराखंड

उत्तराखण्डी व्यंजनों का चारधाम यात्री चख सकेंगे स्वाद, तीर्थम स्टॉल में मिलेगा ये सब…

Chardham Yatra 2023: जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने शुक्रवार को राही मोटल में उत्तराखण्ड पर्यटन हरिद्वार अन्तर्गत द नेचर फाउण्डेशन सोसाइटी द्वारा तीर्थम् स्टॉल(शॉप) का फीता काटते हुये पारम्परिक विधि-विधान से उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त स्वयंसेवी संस्था-द नेचर फाउण्डेशन सोसाइटी व्यंजनों को परोसने के लिये मिट्टी के वर्तनों का इस्तेमाल करने जा रही है, जिससे कुम्हारी कला को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में रंगोत्सव होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री…

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित हुये जिलाधिकारी ने स्वयंसेवी संस्था-द नेचर फाउण्डेशन सोसाइटी द्वारा तीर्थम् नाम से उत्तराखण्डी व्यंजनों-अर्सा, भट्ट की चुल्काड़ी, तोर दाल, झिंगोरा की खीर, पिनालू, गडेरी आदि का स्टॉल(शॉप) स्थापित करने के अभिनव प्रयासों की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर, टनकपुर में ₹300 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास…

उन्होंने बताया कि उत्तराखण्डी व्यंजनों के स्टॉल तीर्थम् का संचालन महिलाओं द्वारा ही किया जायेगा, जिसमें प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से 10 महिलाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे उत्तराखण्डी व्यंजनों का प्रचार-प्रसार होने के साथ ही इन महिलाओं की आय में भी वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व उपनल कर्मियों को समान कार्य–समान वेतन के लिए 289.98 करोड़ की व्यवस्था…

जिलाधिकारी ने कहा कि जहां यह व्यंजनों का स्टॉल स्थापित किया गया है, यह हरिद्वार की प्राइम लोकेशन है तथा यहां पर चारधाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन काउण्टर भी स्थापित है, जिसकी वजह से चारधाम यात्रा के समय देश-विदेश केे श्रद्धालुओं का यहां आना-जाना लगा रहेगा, परिणामस्वरूप उत्तराखण्डी व्यंजनों का प्रचार-प्रसार दूर-सुदूर तक होगा।

 

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top