Connect with us

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिए ये बड़े फैसले, दी स्वीकृति…

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिए ये बड़े फैसले, दी स्वीकृति…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आमजन को राहत देते हुए कई बड़े फैसले लिए हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने कपकोट के ससोला में नर्सिंग कालेज खोले जाने एवं केदारेश्वर स्टेडियम की सुरक्षा हेतु बाढ़ सुरक्षा कार्य किए जाने की स्वीकृति प्रदान की है। साथ ही उन्होंने हरिद्वार के जलभराव वाले क्षेत्रों को आपदा ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की भी स्वीकृति प्रदान की है।

यह भी पढ़ें 👉  रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार के आपदाग्रस्त क्षेत्रों में आगामी 03 माह तक विद्युत, जल व अन्य सरकारी देयकों एवं ऋणों की वसूली को स्थगित रखने एवं आपदाग्रस्त क्षेत्रों में व्यापक सर्वेक्षण कराकर मानकानुसार तत्काल राहत राशि/मुआवजा का वितरण सुनिश्चित किए जाने की भी सहमति प्रदान की है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में मेधावियों को किया सम्मानित…

मुख्यमंत्री ने भविष्य में बाढ़ के खतरे को कम करने के लिए नदियों को चैनलाइज कराए जाने का कार्य कराए जाने हेतु ठोस कदम उठाये जाने, आपदाग्रस्त क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार स्थायी बाढ़ राहत केन्द्रों का निर्माण कराए जाने संबंधी प्रस्तावों का अनुमोदन प्रदान किया है।

यह भी पढ़ें 👉  पूंजीगत निवेश विशेष सहायता योजना के तहत उत्तराखंड को 350 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत…

मुख्यमंत्री ने खटीमा क्षेत्र में छात्र-छात्राओं को उच्च स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पुस्तकालय तैयार करने, खटीमा में जल भराव से निजात के लिए ड्रेनेज प्लान तैयार करने एवं चरणबद्ध रूप से नालों का निर्माण कराए जाने आदि को भी स्वीकृति प्रदान की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top