Connect with us

सीएम धामी ने सुना पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम, कही ये बात…

उत्तराखंड

सीएम धामी ने सुना पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम, कही ये बात…

Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99वां संस्करण सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में अंगदान जैसे पुण्य कार्य से दूसरे लोगों के जीवन को सहारा देने की बात कही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 108 आपातकालीन सेवा बनी उत्तराखंड की स्वास्थ्य सुरक्षा की मजबूत ढाल

मुख्यमंत्री ने कहा अंगदान के क्षेत्र में हम सभी को आगे बढ़ना होगा, जिससे अनेक लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की बात भी प्रधानमंत्री ने मन की बात में की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य में भी लगातार कार्य हो रहे है, उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि इस दिशा में और प्रयास किए जाय। राज्य सरकार द्वारा सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहायता की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामपुर (न्यालसू) में भालू के हमले पर जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का मन की बात कार्यक्रम हमेशा प्रेरणादाई होता है। 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री जी के मन की बात का 100वां संस्करण होगा। इससे इस कार्यक्रम की लोकप्रियता को समझा जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश, एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के अधिकारियों को सख्त निर्देश -राज्य में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों पर करें सख्त कार्रवाई*
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top