Connect with us

चंपावत में सीएम धामी ने किया 19 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, की ये घोषणा…

उत्तराखंड

चंपावत में सीएम धामी ने किया 19 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, की ये घोषणा…

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरेला क्लब, टनकपुर द्वारा आयोजित उत्तरायणी कौथिग मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने जनपद चंपावत को बड़ी सौगात दी। उन्होने जिले के विकास हेतु कुल 87.28 करोड़ रुपये की 19 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया तथा कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की।

मुख्यमंत्री धामी द्वारा टनकपुर व बनबसा क्षेत्र के आंतरिक मार्गों का हॉटमिक्स के द्वारा सुधारीकरण किए जाने, राज्य मार्ग संख्या 109 सुखीढांग धुरा रीठासाहिब के ब्रजनगर तालियाबांज प्रभाग पर हॉटमिक्स के द्वारा रोड का सुधारीकरण किए जाने की घोषणा की गई। चम्पावत विधानसभा के आंतरिक सम्पर्क मार्गों, राज्य प्रभाग संख्या 110 सुखीढांग श्यामलाताल मार्ग पर एवं ललुवापानी बनलेख प्रस्तावित राज्यमार्ग का हॉटमिक्स के द्वारा सुधारीकरण किए जाने एवं टनकपुर गाँधी मैदान में कम्युनिटी हॉल का निर्माण करवाए जाने की घोषणा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  15वें वित्त आयोग से चम्पावत को ₹11.50 करोड़ की सौगात, पंचायतों के विकास को मिलेगी नई गति…

मुख्यमंत्री ने  मेले के शुभारंभ अवसर पर सभी को उत्तरायणी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन हमारे लिए विशेष महत्व रखता है। आज के दिन भगवान सूर्य के उत्तरायण में आने से एक बेहतर शुरूआत होती है। हमें जीवन में उत्साह एवं शक्ति प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि आज हमारे सभी धार्मिक स्थल विकास की ओर अग्रसर हैं। केदारनाथ, बद्रीनाथ का मास्टर प्लान तैयार कर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। स्वदेश दर्शन में चम्पावत जिले के मां वाराही, मां पूर्णागिरि धाम आदि धार्मिक स्थानों को विकसित करने का प्रस्ताव भारत सरकार में भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों के अनुकरण से सशक्त बनेगा नया भारत – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्य धन की वजह से नहीं रूकेंगे। चंपावत को मॉडल जिला बनाए जाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं और सरकार के सभी विभागों को इस काम में लगाया गया है। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि जिले के विकास हेतु बेहतर योजनाएं बनाएं। इस अवसर पर अध्यक्ष वन विकास निगम कैलाश गहतोड़ी, पालिकाध्यक्ष विपिन वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महरा, भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी सहित अन्य सम्मानितजन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top