Connect with us

सीएम ने किया राज्य की चयनित “मानसखण्ड” की झांकी का निरीक्षण, जानें क्या होगा खास…

उत्तराखंड

सीएम ने किया राज्य की चयनित “मानसखण्ड” की झांकी का निरीक्षण, जानें क्या होगा खास…

नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रंगशाला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गणतंत्र दिवस-2023 परेड के लिए राज्य की चयनित “मानसखण्ड” की झांकी का निरीक्षण किया। सीएम ने इस दौरान झांकी में शामिल प्रदेश के कलाकारों को अग्रिम शुभकामनाएं दी। साथ ही कई निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें 👉  वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि झांकी का निर्माण उच्चकोटी का किया जाए, जिसमें प्रदेश की कला-संस्कृति की झलक देखने को मिले। इस वर्ष राज्य की झांकी में मानसखण्ड के अंतर्गत जागेश्वर धाम, कार्बेट नेशनल पार्क तथा उत्तराखण्ड की प्रसिद्व ऐपण कला को दिखाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  युवा आपदा मित्र – आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के ज़रिए कुमाऊँ के मंदिरों का चारधाम के तर्ज़ पर विकास किया जा रहा है। इससे देश-विदेश के पर्यटकों को क्षेत्र की पौराणिक एवं सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया जा सकेगा व पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  आंगनबाड़ी राशन में गड़बड़ी पर डीएम का बड़ा एक्शन, रुड़की के सेंट्रल गोदाम पर छापेमारी…

इस अवसर पर स्थानीय आयुक्त अजय मिश्रा, उत्तराखण्ड झांकी के टीम लीडर/संयुक्त निदेशक के. एस.चौहान, विशेष कार्याधिकारी, राष्ट्रीय रंगशाला शिविर,  रवि पाण्डे, गुजरात झांकी के टीम लीडर  पंकज मोदी मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top