Connect with us

कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे पर कई जगह आया मलबा, यहां बही कार…

उत्तराखंड

कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे पर कई जगह आया मलबा, यहां बही कार…

उत्तराखंड में भारी बारिश थम नहीं रही है। बारिश से जहां पहाड़ों पर भूस्खलन हो रहा है। वहीं नदियां उफान पर है। बड़ी खबर कोटद्वार से आ रही है। यहां सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश से भारी तबाही हुई है। बताया जा रहा है कि कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे पर कई जगह मलबा आया है। वहीं, एक स्थान पर सड़क खोह नदी में समा गई।  इसके साथ ही आठ दिन बाद भारी वाहनों के लिए खुला हाईवे फिर से बंद हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आईएसबीटी निकासी गेट पर बने निर्माण ध्वस्त; चौकी शिफ्ट करने के निर्देश

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे पर बारिश आफत बनकर बरसी है। यहां कई जगह मलबा आया है। वहीं, एक स्थान पर सड़क खोह नदी में समा गई। कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे पर कई जगह मलबा आया है। वहीं, एक स्थान पर सड़क खोह नदी में समा गई। तो वहीं कोटद्वार भाबर में एक उफनाए गदेरे (बड़ा नाला) में कार बह गई। इस दौरान चालक ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान कार गदेरे में काफी दूर तक बह गई और क्षतिग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के डोईवाला विधानसभा कैंप कार्यालय का उद्घाटन

बताया जा रहा है कि नजीबाबाद- कोटद्वार- बुआखाल नेशनल हाईवे पौड़ी जनपद की लाइफ लाइन है। हाइवे के कोटद्वार से दुगड्डा के बीच बाधित होने से गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंटल सेंटर के मुख्यालय लैंसडौन, जयहरीखाल, दुगड्डा, यमकेश्वर, रिखणीखाल, नैनीडांडा, धुमाकोट, बीरोंखाल, थलीसैंण, कल्जीखाल, चौबट्टाखाल, एकेश्वर और पोखड़ा के लोगों की जिंदगी थम सी गई है। इन क्षेत्रों में कोटद्वार से ही रोजमर्रा की जरूरी वस्तुएं सप्लाई की जाती है। मार्ग बाधित होने से आम जन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top