Connect with us

देहरादूनः रजाई गद्दे की दुकान में लगी भीषण आग, दूर तक देखा गया धुएं का गुबार…

उत्तराखंड

देहरादूनः रजाई गद्दे की दुकान में लगी भीषण आग, दूर तक देखा गया धुएं का गुबार…

देहरादून से बड़ी खबर आ रही है। रविवार को अजबपुर खुर्द (Dehradun Ajabpur Khurd) क्षेत्र में भीषण अग्निकांड हो गया। बताया जा रहा है कि माता मंदिर रोड स्थित एक रजाई गद्दे की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिसकी चपेट में गैस सिलेंडर भी आ गया। धुएं के गुबार के बीच एक बड़ा धमाका हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  ₹1096 करोड़ की योजनाओं को मुख्यमंत्री धामी की मंजूरी, शिक्षा से लेकर कुम्भ-2027 तक विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देहरादून के अजबपुर क्षेत्र में आज अचानक एक रजाई गद्दे की दुकान में आग लग गई। घटना सुबह करीब 10 बजे की है, जब दुकान से धुएं का गुबार उठने लगा। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आनन-फानन में लोगों ने फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी, इसके बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर बमुश्किल काबू पाया। हालांकि जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक दुकान का सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी कल चंपावत में करेंगे एमआरआई सेवा का शुभारंभ, कॉर्बेट ट्रेल का उद्घाटन भी करेंगे

बताया जा रहा है कि आग बुझाने के चक्कर में दुकान मालिक घायल हो गया है। दुकान मालिक इमरान पिछले करीब 15 से 20 सालों से यहां पर इस काम को कर रहे हैं। जिससे लाखों रुपए का नुकसान हो गया है।  आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। नुकसान का अनुमान और आग के कारणों का पता किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर उत्साहित हुए बच्चे, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top