Connect with us

देहरादूनः शासन ने अब इन्हें किया निलंबित, जानें कारण…

उत्तराखंड

देहरादूनः शासन ने अब इन्हें किया निलंबित, जानें कारण…

उत्तराखंड में लगातार बड़ी कार्रवाई की खबरें आ रही हैं। अब देहरादून मंडी से जुड़ी बड़ी खबर आई है। बताया जा रहा है कि पर्यवेक्षक मण्डी समिति देहरादून को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है। ये कार्रवाई प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के निर्देश पर की गई है। आइए जानते है मामला..

यह भी पढ़ें 👉  विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा बैठक…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देहरादून मंडी में समुचित व्यवस्था दुरुस्त न होने की खबर का तत्काल संज्ञान लेते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी के निर्देशों के बाद मण्डी परिषद द्वारा पानी, बिजली एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुचारू न होने तथा अपने कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने के सम्बन्ध में पर्यवेक्षक मण्डी समिति देहरादून को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने के आदेश जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा: मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने और सुरक्षित यात्रा की अपील… 

बताया जा रहा है कि कृषि मंत्री ने मण्डी परिषद के प्रबंध निदेशक को देहरादून मण्डी परिसर में सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को ठीक करने और पिछले वर्ष निरीक्षण के दौरान दिये गये निर्देशों के अनुपालन को पूर्ण न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये है। साथ ही मण्डी परिसर में हाईटैक शौचालय बनाया जाए और सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात कही है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर के विकास को नई गति दे रही धामी सरकार, 25.19 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top