Connect with us

दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे घोषित, बीजेपी को मिली हार,

उत्तराखंड

दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे घोषित, बीजेपी को मिली हार,

Election Update: दिल्ली के नगर निगम चुनाव के नतीजे घोषित हो गए है। आम आदमी पार्टी दिल्ली में झाड़ू चलाने में कामयाब हो गई। एमसीडी के 250 सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं। आम आदमी पार्टी ने 134 सीटों पर कब्जा किया है। भारतीय जनता पार्टी 104 सीटों पर कब्जा किया है। कांग्रेस को महज 9 सीटें ही मिल पाई है। निर्दलीय 3 सीटों पर जीत पाई।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा न्यूनीकरण कार्यों को मंजूरी, और 28 संवेदनशील नदी तटों पर चैनलाइजेशन होगा…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बीजेपी ने इस चुनाव में अपनी 15 साल पुरानी सत्ता बरकरार रखने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी, लेकिन आम आदमी पार्टी बीजेपी के 15 साल के वर्चस्व को ध्वस्त करने में कामयाब हो गई। आप ने बीजेपी के डेढ़ दशक के राज को खत्म कर दिया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आप की जीत को बहुत बड़ी जीत बताई है। इन चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बीरों देवल में महावन्याथ देवरा यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री…

वहीं अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप वाले को देखकर लोगों को श्रद्धा आनी चाहिए। हमें निगेटिव राजनीति नहीं करनी है। आज दिल्ली वालों ने साबित किया कि स्कूल और अस्पताल से वोट मिलता है। अगर हम गाली गलौच करते रहेंगे तो देश की तरक्की कैसे होगी। देश की तरक्की तो मुद्दों से होगी न जो आम आदमी पार्टी उठा रही है। दिल्ली के लोगों ने देश के अंदर बहुत बड़ा मैसेज दिया है कि पॉजिटिव राजनीति करो, निगेटिव राजनीति मत करो।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा, सीएम धामी ने PWD का 5 वर्षीय मास्टर प्लान किया जारी…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top