Connect with us

धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज, इन फैसलों पर लग सकती है मुहर..

उत्तराखंड

धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज, इन फैसलों पर लग सकती है मुहर..

उत्तराखंड में सीएम धामी के दिल्ली दौरे से लौटने के बाद आज गुरूवार को कैबिनेट बैठक होने वाली है। बताया जा रहा है कि धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज राज्य सचिवालय में शाम चार बजे से होगी। इस बैठक में कई बड़े फैसले हो सकते हैं। सीएम के दिल्ली दौरे से आने के बाद हो रही इस बैठक पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ को मिला आधुनिक क्रिकेटमैदान, खिलाड़ियों संग मैदान में उतरे मुख्यमंत्री धामी…

मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों उत्तराखंड पुलिस में सिपाही के पदों में कटौती की गई थी और करीब 3 हजार 500 पद सिपाही के कम किए गए हैं। ये मामला कैबिनेट में आने वाला है। इस कमी को पूरा करने के लिए खास प्रस्ताव तैयार किया गया है। बताया जा रहा है कि कल होने वाली कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को कैबिनेट के समक्ष चर्चा के लिए लाया जाएगा। कैबिनेट की मुहर लगने के बाद राज्य के कई पीपीएस सर्विस के अफसर से लेकर इंस्पेक्टर को भी इसका लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  2 जुलाई को उत्तराखंड के 66 स्थानों पर होगी राज्यव्यापी मॉक ड्रिल, मुख्यमंत्री धामी करेंगे निरीक्षण

वहीं बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में ड्रोन पॉलिसी, एमएसएमई की नीति समेत राजस्व, कार्मिक, पर्यटन, शिक्षा विभाग से जुड़े प्रस्ताव आ सकते है। जिस पर सबकी निगाहें टिकी है। गौरतलब है कि पहले यह बैठक 24 जुलाई को प्रस्तावित थी। लेकिन मुख्यमंत्री के नई दिल्ली प्रवास के चलते बैठक को स्थगित कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने जसपाल राणा के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top