Connect with us

चैत्र नवरात्र को नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाएगी धामी सरकार, दिए ये निर्देश…

उत्तराखंड

चैत्र नवरात्र को नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाएगी धामी सरकार, दिए ये निर्देश…

Uttarakhand News: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च दिन बुधवार से हो रही है। ऐसे में धामी सरकार ने इस बार चैत्र नवरात्र को नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाने का बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि 22 से 30 मार्च तक नवरात्र को नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत हर जिले में देवी उपासना के कार्य़क्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए सभी जिलाधिकारियों को एक-एक लाख रुपये दिए गए है।

यह भी पढ़ें 👉  नवनियुक्त मंत्रियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात…

बताया जा रहा है कि सीएम धामी ने निर्देश दिया है कि प्रत्येक जिले में देवी उपासना के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। इसमें महिलाओं और बालिकाओं की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाए। ये आयोजन जिलों में जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में गठित होने वाली समितियों के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए संस्कृति विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को एक-एक लाख रुपये अवमुक्त कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की शिष्टाचार भेंट…

मुख्यमंत्री का मानना है कि उत्तराखंड के संस्कारों में देवी स्तुति का महत्वपूर्ण स्थान है। उत्तराखंड की कुल देवी नंदा देवी हमारी आस्था ही नहीं हमारे समाज में नारी शक्ति की महत्ता को भी परिलक्षित करती हैं।  बताया जा रहा है कि आयोजन स्थल के आसपास सफाई, प्रकाश, ध्वनि व अन्य व्यवस्थाएं जिला प्रशासन की ओर से सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top