Connect with us

सुबह-सुबह किसान बन पहुंचे डीएम सविन, खेत में किसानों संग की धान की कटाई… 

उत्तराखंड

सुबह-सुबह किसान बन पहुंचे डीएम सविन, खेत में किसानों संग की धान की कटाई… 

 

देहरादून। शुक्रवार सुबह देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। डीएम खुद खेतों में उतर आए और किसानों के साथ दरांती चलाकर धान की फसल काटी। मौका था तहसील देहरादून के ग्राम आर्केडियाग्रांट में धान फसल कटाई प्रयोग (क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट) के निरीक्षण का।

यह भी पढ़ें 👉  “डीएम टिहरी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ कीर्तिनगर तहसील दिवस।”

डीएम सविन बंसल ने खेत में पहुंचकर कृषकों से बातचीत की और फसल की स्थिति जानी। इस दौरान उन्होंने स्वयं दरांती उठाकर किसानों संग धान की कटाई भी की। कटाई के दौरान 43.30 वर्ग मीटर के प्लॉट से 17 किलो 500 ग्राम धान की उपज प्राप्त हुई।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने किया वन क्लिक से 13982.92 लाख की पेंशन किश्त का भुगतान-9.38 लाख लाभार्थी हुए लाभान्वित

जिलाधिकारी ने बताया कि यह प्रयोग राजस्व उप निरीक्षक की उपस्थिति में जीसीईएस (GCES) एवं सीसीई एग्री ऐप के माध्यम से किया गया। खेत से ही उपज से संबंधित आंकड़े भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड किए गए। इन आंकड़ों का उपयोग फसलों की औसत उपज निर्धारण और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि रजत जयंती उत्सव में सौरभ मैठाणी के गीतों ने बांधा शमा

उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत राज्य और देश की रीढ़ है। सरकार किसानों की आय बढ़ाने और फसल सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top