Connect with us

सियासत में आया भूचाल, कांग्रेस के 8 विधायक बीजेपी में शामिल…

उत्तराखंड

सियासत में आया भूचाल, कांग्रेस के 8 विधायक बीजेपी में शामिल…

कांग्रेस को बड़ा झटका देती खबर गोवा से आई है। यहां पार्टी के 11 विधायकों में से 8 ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इसके चलते अब 40 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के अब तीन ही विधायक बचे हैं।  केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, राजेश फलदेसाई और रुडोल्फ फर्नांडीस भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में हैं।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बीच गोवा में कांग्रेस को करारा झटका लगा है। गुलाम नबी आजाद के पार्टी छोड़ने और फिर 8 विधायकों की टूट ने उसे करारा झटका दिया है। भाजपा में शामिल होने से पहले कांग्रेस के विधायकों ने सीएम प्रमोद सावंत से मुलाकात की थी। यही नहीं माइकल लोबो और दिगंबर कामत ने पिछले दिनों दिल्ली की भी यात्रा की थी। बता दें कि 40 विधानसभा सीटों वाले गोवा में सत्ताधारी भाजपा के 20 विधायक हैं। वही, कांग्रेस के पास कुल 11 विधायक हैं। 8 विधायकों के कांग्रेस छोड़ने के बाद कांग्रेस के अब राज्य में तीन विधायक रह जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सरस्वती शिशु मंदिर ताड़ीखेत में मुख्यमंत्री का विद्यार्थियों से संवाद

बताया जा रहा है कि गोवा के राजनीतिक इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब कांग्रेस के राज्य में महज तीन ही विधायक बचे हैं। बता दें कि दिगंबर कामत और माइकल लोबो पार्टी से लंबे समय से नाराज बताए जा रहे थे और जुलाई में भी उन्होंने बगावत की कोशिश की थी, लेकिन कुछ विधायकों का साथ नहीं मिला था। ऐसे में दलबदल कानून लागू होने के डर से भाजपा में जाने का प्लान टाल दिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी में 40 और गोल्फकार्ट चलेंगी, आरईसी फाउंडेशन से 3.36 करोड़ की मदद…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top