Connect with us

उत्तरकाशी में भूकंप के झटकों से डोली धरती, घरों से बाहर निकले लोग, दहशत…

उत्तराखंड

उत्तरकाशी में भूकंप के झटकों से डोली धरती, घरों से बाहर निकले लोग, दहशत…

 उत्‍तरकाशी: उत्तराखंड के उत्‍तरकाशी से बड़ी खबर आ रही है। यहां अभी-अभी रविवार को दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोगों में जिससे दहशत देखने को मिल रही है। भूकंप के कारण लोग घरों से बाहर निकल कर भागे।

यह भी पढ़ें 👉  39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार

बताया जा रहा है कि पहला भूकंप दोपहर 12.37 बजे आया, जिसकी तीव्रता 3.6 मापी गई है। वहीं दूसरा झटका 12.54 बजे दूसरा झटका महसूस हुआ, जो कि हल्‍का था।भूकंप के झटके उत्‍तरकाशी सहित जिला मुख्यालय, भटवाड़ी, डुंडा, गंगोत्री, चिन्यालीसौड़ और यमुना घाटी में भी महसूस हुए।

बताया जा रहा है कि प्रदेश का उत्तरकाशी जिला भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। भूगर्भीय दृष्टि से संवेदनशील उत्‍तरकाशी भूकंप के जोन 4 व 5 में स्थित है। हालांकि आज आए झटके काफी हल्के थे। अभी कहीं से किसी नुकसान की सूचना नहीं है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

To Top