Connect with us

उत्तराखंड में 26 से 28 जून तक जी 20 सम्मेलन की महत्वपू्र्ण बैठक, आने लगे विदेशी मेहमान…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में 26 से 28 जून तक जी 20 सम्मेलन की महत्वपू्र्ण बैठक, आने लगे विदेशी मेहमान…

उत्तराखंड में 26 से 28 जून तक नरेंद्र नगर ऋषिकेश में इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप तृतीय बैठक प्रस्तावित है। इस जी 20 सम्मेलन में प्रतिभाग करने के लिए प्रतिनिधिमंडल के सदस्य आने शुरू हो गए है। शनिवार सुबह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर ब्राजील से तीन प्रतिनिधिमंडल के सदस्य पहुंचे है। जिनका स्थानीय परंपराओं के साथ भव्य स्वागत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने दिया विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 508 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देहरादून में जी20 के तहत विदेशी मेहमानों का एयरपोर्ट पर आवागमन प्रारंभ हो गया है। शनिवार को पहुंचे जी-20 के प्रतिनिधियों का उपजिलाधिकारी शेलेन्द्र सिंह नेगी ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर प्रातः की फ्लाइट से जी 20 सम्मेलन में प्रतिभाग करने ब्राजील से तीन प्रतिनिधिमंडल के सदस्य पहुंचे। जिनका स्थानीय संस्कृति एवं लोक परंपराओं से ढोल दमाऊ के साथ भव्य स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान के सम्बन्ध में सचिव ने दिए निर्देश

जी-20 शिखर सम्मेलन दुनिया को राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन और जैव विविधता से परिचित कराने का एक अवसर है। यहां एयरपोर्ट के अंदर और बाहर उन्हें उत्तराखंड की संस्कृति के दीदार कराने के लिए दीवारों पर सुंदर आकृतियां उकेरी गई हैं, तो एयरपोर्ट में लैंडस्केप आदि के कार्य भी नए सिरे से किये गए हैं। एयरपोर्ट से नरेन्द्र नगर जाने वाले मार्ग को भी सलीके से सजाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों के लिए डॉ. आर. राजेश कुमार को पीआरएसआई राष्ट्रीय सम्मान
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top