Connect with us

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर शेन वार्न नहीं रहे, क्रिकेट खिलाड़ियों और प्रशंसकों में शोक की लहर…

उत्तराखंड

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर शेन वार्न नहीं रहे, क्रिकेट खिलाड़ियों और प्रशंसकों में शोक की लहर…

दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में निधन हो गया। फॉक्स न्यूज के मुताबिक हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है। वॉर्न ने शुक्रवार सुबह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेट कीपर बल्लेबाज रॉड मार्श के निधन पर ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने मार्श के निधन पर दुख जताया था। यह उनके जीवन का आखिरी ट्वीट साबित हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के डोईवाला विधानसभा कैंप कार्यालय का उद्घाटन

रिपोर्ट के मुताबिक शेन वॉर्न अपने विला में बेसुध पाए गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के तमाम प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। शेन वार्न ने 23 साल की उम्र में भारत के खिलाफ 1992 में सिडनी टेस्ट से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जवाबदेह शासन की मिसाल

उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच जनवरी 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी में ही 2007 में खेला था। शेन वार्न के अचानक निधन पर दुनिया भर में क्रिकेट खिलाड़ियों ने गहरा शोक प्रकट किया है। ‌

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय बजट 2026–27 विकसित भारत @2047 और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का रोडमैप : मुख्यमंत्री धामी

The post ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर शेन वार्न नहीं रहे, क्रिकेट खिलाड़ियों और प्रशंसकों में शोक की लहर… first appeared on Uttarakhand Today News.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top