Connect with us

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का स्वास्थ्य बिगड़ा, ले जाया गया अस्पताल…

उत्तराखंड

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का स्वास्थ्य बिगड़ा, ले जाया गया अस्पताल…

Uttarakhand News: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी से जुड़ा बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि पूर्व सीएम खंडूड़ी का स्वास्थ्य बिगड़ गया है। उन्हे तबीयत खराब होने के बाद आज सुबह वे ऋषिकेश एम्स पहुंचे। वहां चिकित्सकों की टीम से वे सुझाव लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के डोईवाला विधानसभा कैंप कार्यालय का उद्घाटन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पूर्व सीएम भुवन चंद खंडूड़ी कुछ स्वास्थ्य संबंधित शिकायतों के साथ आज ऋषिकेश एम्स में पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि कल उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। उसके बाद उन्हें एमएच देहरादून ले जाया गया था। लेकिन बाद में उन्हें घर ले आए थे। उसके बाद आज सुबह फिर उनकी तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें एम्स ऋषिकेश लाया गया है। उनके आवश्यक परीक्षण और जांच की गई।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम के निर्देश पर बच्चों की जान का जोखिम बने जिले के 76 जर्जर स्कूल भवन एक झटके में ध्वस्त

बताया गया कि भुवन चंद खंडूड़ी कार्डियक की समस्या से ग्रसित हैं। उन्होंने कार्डियक चिकित्सा के साथ ही कुछ दूसरी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए चिकित्सकों से सुझाव लिया हैं। बीसी खंडूरी 88 साल के हैं। बढ़ती उम्र के चलते उन्हें कुछ स्वास्थ्य संबंधित शिकायतें रहती हैं। लिहाजा इन्हीं समस्याओं को लेकर वो एम्स अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों की टीम ने उन्हें देखा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति की
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top