Connect with us

हरकत: ऋषिकेश में दानव राज, जलती चिता पर बरसा दिए पत्थर, मुकदमा…

उत्तराखंड

हरकत: ऋषिकेश में दानव राज, जलती चिता पर बरसा दिए पत्थर, मुकदमा…

ऋषिकेश। गुरुवार को कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र के अंतर्गत जलती चिता को बुझाने और उस पर पत्थर बरसाने के आरोप में पुलिस ने पार्षद पति सहित अन्य लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। चंद्रेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी भवानी चंद कालोनी की माता का देहांत हो जाने पर उनका अंतिम संस्कार चंद्रेश्वर स्थित श्मशान घाट पर किया जा रहा था। कोतवाली में पंडित लल्लन झा पुत्र स्व. बच्ची झाा निवासी बीस बीघा और प्रवीण कुमार खंडूरी पुत्र लक्ष्मण प्रसाद निवासी बीस बीघा ने तहरीर दी।

बताया कि पंडित भवानी जी की माता के अंतिम संस्कार में गंगा किनारे गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम के पार्षद पति किशन मंडल अपने अन्य साथियों के साथ वहां आ धमके और अंतिम संस्कार करने से मना करने लगे। साथ ही चिता को बुझाने का प्रयास करने लगे। जब विरोध किया तो पत्थर से चिता को बुझाने लगे। आरोप लगाया कि इसी बीच किशन मंडल ने धारदार हथियार लेकर आया और लोहे से पंडितों पर वार किया। जिसके चलते वह बेहोश हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना

बताया कि अस्पताल में उन्हें होश आया। उन्होंने पुलिस ने जान से मारने के इरादे से हमला करने का आरोप लगाया व पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही करने की मांग की है। इस मामले में कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि आरोपी पार्षद पति किशन मंडल सहित अन्य लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

To Top