Connect with us

देहरादून में लोगों के फोन में बारिश से अलर्ट रहने का संदेश, उफनाई नदियां…

उत्तराखंड

देहरादून में लोगों के फोन में बारिश से अलर्ट रहने का संदेश, उफनाई नदियां…

देहरादून: राजधानी देहरादून में मौसम विभाग का कुछ मिनट पहले आया अलर्ट सटिक साबित हुआ है। अचानक हुई तेज बारिश के चलते नदियां उफान पर आ गई। उफनाई नदियों को देखते हुए डीएम ने जिला प्रशासन एवं आपदा प्रंबंधन सहित आईआरएस सिस्टम से जुड़े अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मौसम विभाग ने अचानक देहरादून में बारिश का अलर्ट जारी किया था। जिसके बाद राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की तरफ से शनिवार शाम करीब 6 बजे सावधानी बरतने का मैसेज आया था। जिसके बाद भारी बारिश और बादल फटने तक की चेतावनी के संदेश दिए जाने लगे। संदेश से लोगों में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना

संदेश में लिखा गया था कि देहरादून के रायपुर क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 80 से 150 मिली मीटर की बारिश होने की बात कही गई। यही नहीं लोगों को सचेत रहने की बात कहते हुए सौंग नदी के आसपास रहने वाले लोगों को खासतौर पर अलर्ट करने की कोशिश की गई।

वहीं तेज बारिश के बाद कुछ क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गयी। उधर रिस्पना और बिंदाल नदी में भी इसके चलते अचानक पानी का स्तर बढ़ गया है। रिस्पना नदी का जलस्तर बढ़ने पर जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने चुना भट्टा के पास रिस्पना नदी के तटीय क्षेत्र का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव : धामी

जिलाधिकारी ने कहा कि मौसम विभाग के निदेशक द्वारा बताया गया कि बहुत तेज बारिश अब थम गयी है। जिलाधिकारी ने जिला प्रशासन एवं आपदा प्रंबंधन सहित आईआरएस सिस्टम से जुड़े अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। वहीं मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। यहां तीन जुलाई को भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

देहरादून में लोगों के फोन में बारिश से अलर्ट रहने का संदेश, उफनाई नदियां…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

To Top