Connect with us

उत्तराखंड में धामी सरकार देने वाली है खिलाड़ियों को तोहफा, मिलेगी इतनी धनराशि…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में धामी सरकार देने वाली है खिलाड़ियों को तोहफा, मिलेगी इतनी धनराशि…

उत्तराखंड में धामी सरकार ने खिलाड़ियों को तोहफा दिया है। बताया जा रहा हैे कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना का शुभारंभ होने जा रहा है। इस योजना के तहत अब होनहार खिलाड़ियों को प्रति माह 2000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जायेगी। वहीं छह खिलाड़ियों को एक-एक लाख रुपये की धनराशि से सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में 5 किमी दौड़ को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी, सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश…

मिली जानकारी के अनुसार  29 अगस्त को  राष्ट्रीय खेल दिवस है। इसकी तैयारियों में शासन जुट गया है। प्रदेश में राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री खिलाड़ी उदीयमान प्रोत्साहन योजना शुरू होने जा रही है।  इसके तहत 14 से 23 वर्ष तक के खिलाड़ियों को प्रतिमाह दो हजार रुपये खेल छात्रवृत्ति प्रोत्साहन राशि के रूप में दी जाएगी। प्रोत्साहन राशि से बच्चे अपने लिए खान-पान, खेल किट आदि की व्यवस्था भी कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा…

बताया जा रहा है कि देवभूमि उत्तराखंड खेलरत्न पुरस्कार, देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से खिलाड़ियों को सम्मानित करते हैं। अब हिमालय पुत्र रत्न अवार्ड से भी खिलाड़ियों को सम्मानित करने की योजना बनाई जा रही है। इसके तहत छह खिलाड़ियों को एक-एक लाख रुपये की धनराशि से सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी कैम्पों के माध्यम से लाखों नागरिकों को मिला सीधा लाभ
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top