Connect with us

उत्तराखंड में फिर करवट ले सकता है मौसम, Snowfall के आसार…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में फिर करवट ले सकता है मौसम, Snowfall के आसार…

देहरादून: उत्तराखंड में मैदानी क्षेत्रों में आसमान साफ है और तेज धूप खिल रही है। हालांकि, दून के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडराने के साथ ही हल्की हवाएं चलती रहीं। ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम बना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस मनाए जाने को लेकर अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में शनिवार को ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। आगामी सोमवार से ज्यादातर पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक से लेकर मुख्यत: बादल छाये रहने की आशंका है। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्के हिमपात और बूंदाबांदी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रुद्रप्रयाग को ‘स्टेट बेस्ट इलेक्ट्रोरल प्रैक्टिसेज अवॉर्ड–2026’ से नवाजा गया

शुक्रवार को दून में सुबह से आसमान साफ रहा और दिन में तेज धूप खिली। लेकिन, कहीं-कहीं हल्की से मध्यम हवाएं भी चलती रहीं। शाम को दून में आंशिक बादल भी मंडराने लगे। इस बीच दून का अधिकतम तापमान सामान्य दर्ज किया गया। जबकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे होने के कारण सुबह और शाम को ठंडक बरकरार है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी सुबह कंपकंपी महसूस की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  जोंडला, अगस्त्यमुनि के समीप गुलदार का सफल रेस्क्यू, क्षेत्रवासियों ने ली राहत की सांस
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top