Connect with us

पौड़ी में तैनात जवान नवीन राणा का निधन, अंतिम विदाई में उमड़ा जन सैलाब…

उत्तराखंड

पौड़ी में तैनात जवान नवीन राणा का निधन, अंतिम विदाई में उमड़ा जन सैलाब…

Uttarakhand News: उत्तराखंड से दुखद खबर आ रही है। पुलिस लाइन पौड़ी में तैनात जवान नवीन राणा का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह ड्यूटी पर तैनात थे स्वास्थ्य खराब होने से बीती रात उनका निधन हो गया। जिसके बाद आज पुलिस सम्मान के साथ नम आखों से जवानों और परिजनों ने अंतिम विदाई दी है। उन्हें विदाई देने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। वहीं उनके परिवार में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश

मिली जानकारी के अनुसार नवीन 2011 से उत्तराखंड पुलिस में अपनी सेवाएं दे रहे थे, लेकिन कुछ दिनों से उन्हें पीलिया की शिकायत थी। जिसका इलाज वे अस्पताल से करवा रहे थे, लेकिन कल देर रात तबीयत ज्यादा खराब होने के चलते उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे चार साल के बच्चे, बूढ़े माता पिता और अपनी पत्नी को छोड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी ने की शिष्टाचार भेंट

उनके मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। आज सुबह उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके गांव मलेथा लाया गया जहां उन्हें अंतिम विदाई दी गई। जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर का दाह संस्कार मलेथा स्थित उनके पैतृक घाट पर किया गया. इस दौरान पुलिस के जवानों ने पुष्प अर्पित कर जवान को अंतिम श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालयन घुरल का अवैध शिकार करने वाले को पकड़ा
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top